{"_id":"69c91fbcc3deabeb74082263","slug":"bjp-listened-to-the-prime-ministers-mann-ki-baat-at-various-booths-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157052-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा ने विभिन्न बूथों पर सुनीं प्रधानमंत्री की मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा ने विभिन्न बूथों पर सुनीं प्रधानमंत्री की मन की बात
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते
बूथ समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन
कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए करें कार्य : कौल सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद बूथ समिति के साथ बैठक की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए। भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132वें संस्करण को बूथ संख्या 81 रामपुर, पाटबंगला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर सुना गया। इस मौके पर भाजपा मंडल रामपुर के मीडिया प्रभारी तिलक राज, सुषमा मखैक, राजेश शर्मा, पंकज सोनी, सूर्यांश और बबू सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम बूथ संख्या 86 रामपुर के खोपड़ी में कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके बाद बूथ समिति के साथ बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई।