{"_id":"64e38952c0be037a1c06fc44","slug":"bjp-elected-new-members-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4400-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर भाजपा ने की 110 पदाधिकारियों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर भाजपा ने की 110 पदाधिकारियों की नियुक्ति
Mon, 21 Aug 2023 09:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी ने सोमवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति कर दी है, ताकि लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। भाजपा ने 8 उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री, 9 सचिव, 4 मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी, एक मुख्य प्रवक्ता, 4 प्रवक्ता, एक कार्यालय सचिव, 51 कार्यकारिणी सदस्य, 29 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया है। किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने भाजपा में वरिष्ठ और नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को अपनी टीम में शामिल करके पार्टी में संतुलन बनाने की कोशिश की है। भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 8 उपाध्यक्ष जिनमें भीष्म नेगी, बीरबल कुमार, सुभाग नेगी, वीरेंद्र नेगी, तेजिंद्र नेगी, पीडी मेहता, गीता ज्ञानी और आनंद नेगी को भाजपा उपाध्यक्ष किया है। चंद्र पॉल और संजय नेगी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 9 सचिव जिनमें जीतराम, सुभाष नेगी, देवा चारस, विमला देवी, शरद नेगी, दुर्गा चंद, दीपक नेगी, यशपाल नेगी और रिंगचेन नेगी शामिल हैं। कंवर सिंह को कोषाध्यक्ष, सुशील मेहता को मीडिया प्रभारी, वियोम बिष्ट, अभिनव नेगी और ठाकुर राम को सह मीडिया प्रभारी, योगराज नेगी को मुख्य प्रवक्ता, दीप ज्योति, प्रवीन मोयान, अनिल नेगी, और दीपिका राठौर को प्रवक्ता नियुक्ति किया है।
इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी, बलदेव नेगी, विनय नेगी, संजीव हारा, दौलत नेगी, कुमारी प्रतेश्वरी नेगी, निहाल चारस, नरेंद्र नेगी, उत्तम जौर नेगी, गंगाराम नेगी, शांता कुमार, विजय नेगी, इंदु किरण, राजवंती नेगी, विमला नेगी, सरिता नेगी, आराधना नेगी, प्रविंद्र नेगी, अमीर लामा, पदम नेगी, परमानंद नेगी, अजेंदर नेगी, जितेंद्र नेगी, सुनीता नेगी, रवीना नेगी, विनोद जिंटू, यशवंत नेगी और हरबंस नेगी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं।