फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP District Mahasu meeting held in Theog

आपदा के समय कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल : सुरेश कश्यप

Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP District Mahasu meeting held in Theog
भाजपा जिला महासू की बैैठक में मौजूद वि​​भिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता
विज्ञापन

ठियोग में भाजपा जिला महासू की हुई बैैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा जिला महासू ने वीरवार को ठियोग में बैठक की। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने की। बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, चेतन ब्रागटा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, इंदु वर्मा, नरेश शर्मा, सुशील कड़शोली, राकेश डोगरा, संजय वर्मा और हरि चंद डोगरा उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश के सेब उत्पादक किसान भारी संकट में हैं, क्योंकि उनकी उपज मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है और सेब पेड़ों पर ही रह गए हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और आपदा प्रबंधन में नाकामी का आरोप लगाया। कश्यप ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा हिमाचल के हितों को प्राथमिकता दी है और किसानों-बागवानों व आम जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article