फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP-backed Mungla Devi becomes Chairperson of Nirmand Panchayat Samiti

Rampur Bushahar News: निरमंड पंचायत समिति में भाजपा समर्थित मुंगला देवी बनीं अध्यक्ष, हेमलता उपाध्यक्ष

Wed, 08 Jul 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP-backed Mungla Devi becomes Chairperson of Nirmand Panchayat Samiti
पंचायत समिति निरमंड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद जीतने के बाद जश्न मनाते भाजपा पदाधिकारी और क
. अध्यक्ष पद के लिए त्वार वार्ड की बीडीसी सदस्य मुंगला देवी ने एक मत से जीत हासिल की
विज्ञापन

. चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति के सभी 15 सदस्य उपस्थित रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव हुए। 15 सदस्यीय पंचायत समिति के सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत हासिल की। भाजपा समर्थित मुंगला देवी अध्यक्ष और हेमलता उपाध्यक्ष बनीं। अध्यक्ष पद के लिए त्वार वार्ड की बीडीसी सदस्य मुंगला देवी ने एक मत से जीत हासिल की। उन्हें 8 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित सुनीता देवी को 7 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मुंगला देवी पंचायत समिति निरमंड की नई अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद के लिए अर्सू वार्ड की भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य हेमलता ने जीत दर्ज की। उन्हें 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित धर्मपाल को 6 मत प्राप्त हुए। हेमलता पंचायत समिति निरमंड की नई उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति के सभी 15 सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन संपन्न होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने खुशी व्यक्त की। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जिला परिषद के चायल और ब्रौ वार्डों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। नगर पंचायत निरमंड में भी भाजपा को सफलता मिली थी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू-लाहौल स्पीति अमर ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री विदेश निगम, जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी और नीना जोशी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article