फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bis ashad fair end with diety departure

देवताओं की विदाई से बीस अषाढ़ मेले का समापन

Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bis ashad fair end with diety departure
कुंगश का ऐतिहासिक चार दिवसीय बीस आषाढ मेला आराध्य पनेउइ नाग, झाकडू नाग में नाटी पेश करती महिलाएं - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। कुंगश के ऐतिहासिक बीस आषाढ़ मेले का आराध्य देव पनेउइ नाग, झाकडू नाग और माहूंनाग की विदाई के साथ विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में पोएग महिला मंडल ने नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी से प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने की अपील की गई।
समारोह में आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होेंने उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने मेला मैदान कुंगश के विस्तार के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही पंचायत घर तक रास्ते को दुरुस्त करने के लिए ढाई लाख रुपये और मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इससे पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने कुंगश मेले को जिला स्तरीय बनाने का आश्वासन दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि मेले में तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा 75 महिला मंडल की महिलाओं ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 महिला मंडलों ने रस्साकशी में जोर आजमाइश की। इसमें श्वाड़ टीम विजेता और महिला मंडल चिच्युट ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर, देवेंद्र शर्मा और नगर पंचायत आनी की अध्यक्ष सरसा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed