फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bijori team won the volleyball competition

Rampur Bushahar News: बिजौरी टीम ने जीती वाॅलीबाल स्पर्धा

Fri, 19 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
पारंपरिक गुम्मा विशात्रु मेला संपंन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पारंपरिक गुम्मा विशात्रु मेला संपन्न हो गया है। मेले में ब्यन्सर नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित 47वीं वाॅलीबाल स्पर्धा भी संपन्न हो गई है। मेले में देवता पवासी महाराज टिक्करी, देवता बाणाशिरा महाराज लड़ोट और ब्यंसर देवता महाराज गुम्मा भी उपस्थित रहे। देवताओं का मिलन व पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलुओं का नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। वॉलीबाल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला बिजौरी और नंदपुर टीम बीच हुआ, जिसमें बिजौरी ने नंदपुर को 3-1 के अंतर से हराया। बिजौरी टीम के अमित रांटा को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। महिलाओं की रस्साकसी स्पर्धा में डिसवाणी की टीम ने चिड़गांव व्यापारमंडल की टीम को परास्त किया। नवयुवक मंडल प्रधान विपुल शर्मा ने बताया कि ब्यन्सर नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित 47वीं वॉलीबाल स्पर्धा व महिलाओं की रस्साकसी स्पर्धा संपन्न हो गई है। नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों के सहयोग से स्पर्धा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक गुम्मा विशात्रु मेला भी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed