फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BBMB won the title of kabaddi tournament

बीबीएमबी ने एसजेवीएन को हराकर जीता कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब

Fri, 25 Mar 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
BBMB won the title of kabaddi tournament
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में आयोजित 21वें अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में आयोजित 21वें अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगिता में बीबीएमबी विजेता बना है। पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला एसजेवीएन और बीबीएमबी के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन

मैच में बीबीएमबी की टीम 40 प्वाइंट के साथ विजयी रही। एसजेवीएन 19 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एनएचपीसी को मात देकर पीजीसीआईएल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। परियोजना में पधारने पर परियोजना प्रमुख रवि चंद नेगी ने उनका विधिवत परंपरा के अनुसार स्वागत किया। निदेशक गीता कपूर ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना के लिए सराहा और फाइनल में विजयी रही बीबीएमबी की टीम को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए परियोजना की भी सराहना की। मुख्य अतिथि की ओर से पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का फ्लैग डिमार्ट किया गया और आधिकारिक तौर पर 21वें अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लूहरी परियोजना प्रमुख रोशन लाल नेगी, उनकी धर्मपत्नी ललिता नेगी, रामपुर प्रमुख मनोज कुमार, उनकी धर्मपत्नी अनामिका कुमारी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अजय कुमार, अपर महाप्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य डीपीएस डॉ. मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed