फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bazar close

आगामी आदेश तक बंद रहेगा रामपुर बाजार

Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते शनिवार को रामपुर बाजार से तीन और पुलिस थाना से 9 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद रामपुर प्रशासन ने नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 5 को शनिवार और रविवार देर शाम तक कटेंनमेंट जोन घोषित करके धारा 144 लगाई गई थी, जिसे प्रशासन ने एक बार फिर से आगामी आदेशों तक बढ़ा दिया है। अब रामपुर बाजार सोमवार को भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में कोरोना महामारी लगातार अपने पांव पसारती जा रही है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैलने की आशंका काफी बढ़ गई है। पुलिस थाना रामपुर में जहां दो दिन पूर्व थाना प्रभारी और आरक्षी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, वहीं शुक्रवार को नौ और पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रामपुर बाजार में व्यापार मंडल रामपुर अध्यक्ष और उनके पिता सहित पीएचसी रापमुर कैंटीन संचालक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रामपुर बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर बाजार से दो दिनों में 60 लोगों की सूची तैयार की है। जिनमें कोरोना लक्षण दिख रहे हैं, उनके सैंपल लेकर टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने के बाद रामपुर बाजार में स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों के घर जाकर लिस्ट तैयार की है, जिसमें कई लोगों में कोरोना के लक्षण पाए हैं, उनके सैंपल लेकर जांच की जाएगी। ऐसे में प्रशासन ने आगामी आदेश तक वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 5 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उपमंडल के लोगों से सुरक्षा को लेकर सभी एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने, मास्क और उचित दूरी बनाने रखने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed