फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bazar close

रामपुर बाजार में धारा 144 लगने से सूना पड़ा बाजार

Sat, 19 Sep 2020 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 1,3,4,5 को कंटेनमेट जोन घोषित और धारा 144 लगने के बाद शनिवार को पूरा बाजार सुबह से लेकर शाम तक पूरी तरह से बंद रहा। इससे पहले रोज रामपुर बाजार में लोगों की काफी भीड़ लगी रहती थी लेकिन अचानक कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने के बाद लोग घरों में दुबके रहे। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद सरकारी कार्यालय और सभी बैंक भी पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5 के लोगों को राशन और सब्जी के लिए परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तरह से होम डिलीवरी की व्यवस्था कर रखी है। राशन लिए के लिए रामकृष्ण जीवाराम रिटेल स्टोर के मालिक सुनील बस्सी, मोबाइल नंबर 9418033289, नंद कुमार व हितेश कुमार मोबाइल नंबर 9418033115, और सब्जी के लिए पुलिस चौकी के नजदीक दुर्गेश सब्जी विक्रेता मोबाइल नंबर 7018261270, दिनेश कुमार मोहन टेलर के नजदीक मोबाइल नंबर 7018383396, वैष्णो सब्जी विक्रेता नजदीक नरसिंह मार्केट मोबाइल नंबर 8894402857, गुप्ता सब्जी विक्रेता नजदीक डीएसपी आवास मोबाइल नंबर 9418102327 और मिल्कफेड की दुकान मोबाइल नंबर 9816300315 पर लोग रविवार देर शाम तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 1 का कुछ क्षेत्र और नए वार्ड 3, 4, 5 को रविवार तक कंटेनमेट जोन घोषित किया गया है। लोगों से अपील की है रविवार पांच बजे तक अपने घर पर ही रहें। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थिति और किसी प्रकार की जानकारी के लिए उपमंडल प्रशासन द्वारा जारी 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 01782233995 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस सहायता के लिए 01782234677 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed