{"_id":"66226eec806a1c93de03d57c","slug":"bari-durga-mata-temple-ani-theft-case-kullu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-114869-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी के बाड़ी दुर्गा माता मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी के बाड़ी दुर्गा माता मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
विज्ञापन
आनी की बाड़ी दुर्गा माता मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। संवाद
चोर की तलाश में जुटी पुलिस, क्षेत्र में बढ़ रहे चोरियों के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जहां आनी के कपड़ा व्यापारी की दुकान में शातिरों ने नकदी पर हाथ मारा, वहीं अब कस्बे से करीब छह किलोमीटर दूर निगान के पास क्षेत्र की आराध्या देवी मां बाड़ी दुर्गा के दानपात्र को चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर कमेटी ने आनी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आनी के बाड़ी स्थित माता दुर्गा के मंदिर में वीरवार रात को एक चोर अंदर आया। थोड़ी देर मंदिर परिसर में टहलने के बाद वह दानपात्र के पास गया और दानपात्र को लेकर रफू चक्कर हो गया, वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में चोर कैद हो गया है। चोर ने अपने मुंह को ढक रखा है, जिसके चलते उसका चेहरा साफ नजर नहीं आया है। पुलिस की टीम ने दावा किया है कि वह जल्द ही फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आपको बता दें कि बीते माह भी एक बाइक आनी के किरण बाजार से चोरी हुई, जिसे करीब डेढ़ सप्ताह बाद शिमला के लक्कड़ बाजार में लावारिस हालत में बरामद किया। लगातार बढ़ती चोरी की इन घटनाओं से दहशत में आए क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से अपील की है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
उधर, एसपी कुल्लू डॉ. गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने कहा कि आनी पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आनी में चोरियों पर लगाम लगाने को लेकर रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। शरारती तत्वों पर नजर रखने और नुकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
- संवाद