फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bagipul, flood devastation, construction of bailey bridge, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: बागीपुल में आज शाम तक बनकर तैयार होगा बेली ब्रिज

Thu, 08 Aug 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bagipul, flood devastation, construction of bailey bridge, Ani, Kullu
बाढग़्रस्त बागीपुल में युद्धस्तर पर तैयार हो रहा बेली ब्रिज। संवाद
कल से दौड़ सकेंगे भारी वाहन, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। बाढ़ से तहस-नहस हुए बागीपुल पर जिंदगी धीरे-धीरे पटरी लौटनी शुरू हो गई है। खंड मुख्यालय निरमंड से अलग-थलग बागीपुल की खड्ड पर दोनों तरफ सड़क को जोड़ने के लिए बेली ब्रिज शुक्रवार शाम तक तैयार हो जाएगा और शनिवार से बड़े वाहनों की आवाजाही यहां से शुरू हो जाएगी। उसके बाद क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में काफी राहत मिल सकेगी। ताउम्र न भूल पाने वाले जख्म दे गई इस त्रासदी से क्षेत्र के लोग उभरने का प्रयास कर रहे हैं। त्रासदी में तहस-नहस हुए खेत-खलिहानों को फिर से संवारने के लिए लोग चिंतित हैं, जिनके मकान बाढ़ में समा गए हैं, उन्हें भी भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। तहसीलदार निरमंड जय गोपाल शर्मा ने बताया कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रभावितों की हरसंंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed