फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bagipul-Baga Sarahan road repaired

Rampur Bushahar News: बागीपुल-बागा सराहन सड़क दुरुस्त, लोगों को मिली राहत

Sun, 26 Jul 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bagipul-Baga Sarahan road repaired
बागीपुल-बागा सराहन सडक़ को दुरूस्त करने में जुटी मशीन। संवाद
सड़क की दयनीय दशा के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना
विज्ञापन

वाहन चालकों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। कुल्लू जिले में बागीपुल-बागा सराहन सड़क को लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। लंबे समय से खस्ताहाल इस सड़क के ठीक होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये की डीपीआर भी तैयार की है। सड़क की दयनीय दशा के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बारिश के चलते सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे बनने से यातायात प्रभावित हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग निरमंड मंडल ने कार्रवाई की। विभाग ने जेसीबी मशीनों के साथ विभिन्न कार्यों में लगे कर्मचारियों और मजदूरों को मौके पर भेजा। टीम ने सड़क पर बने गड्ढों को कंक्रीट सोलिंग से भरकर मरम्मत की। बंद पड़ी जल निकासी नालियों को भी साफ कर सुचारु बनाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया। लोक निर्माण विभाग निरमंड मंडल के सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि बागीपुल-बागा सराहन सड़क को दुरुस्त करने के लिए 25 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण सड़क कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने इसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया है। यह डीपीआर सड़क के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राकेश नेगी ने वाहन चालकों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने भारी वर्षा या भूस्खलन की आशंका होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा। यदि मार्ग पर भूस्खलन या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिले, तो यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यह अपील यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article