फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bad road

दलदल बनी सड़क से मंडी तक कैसे पहुंचेगा सेब

Fri, 21 Aug 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सेब सीजन को लेकर सरकार और प्रशासन भले ही अच्छे-खासे बंदोबस्त करने के दावे करते हों, लेकिन दलदल बनी सड़क से हजारों पेटी सेब मंडी तक पहुंचाना बागवानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बागवानों को अपनी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क की हालत सरकार और लोक निर्माण विभाग वर्षों से नहीं सुधार पाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चाटी-तुनन सड़क का उद्घाटन लोकसभा चुनाव से पहले सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क की मैटलिंग और टारिंग के लिए करीब 10 करोड़ की राशि प्रस्तावित है, लेकिन वर्षों बीतने के बावजूद सड़क की दशा में कोई सुधार नहीं हो पाया है। इसके चलते तुनन पंचायत के नौ गांवों के सैकड़ों बागवान परेशान हैं कि उनकी साल भर की मेहनत सेब की पैदावार में निकल गई, लेकिन अब सड़क की हालत उन्हें निराश कर रही है। क्षेत्र के गांव बील, बिश्लाई, गुंडी, दामण, कांडलू, डूंगा, तुनन, क्षैल और कटेर में हर वर्ष करीब 10 हजार सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। यहां के बाशिंदे लंबे अरसे से सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के बागवान काकू ठाकुर, विक्रम ठाकुर, योगेश, श्यामलाल, यशपाल ठाकुर, प्रेमदास वर्मा, बलवीर ठाकुर, अश्वनी जोशी, विजय पाठक, लीला दत्त, अविनाश सिंह सहित अन्य बागवानों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सेब सीजन को लेकर सड़क की हालत जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि विभाग सड़क को पक्का करने के लिए सामग्री जुटाई जा रही है। दस करोड़ की राशि से 17 किलोमीटर सड़क का शीघ्र कायाकल्प किया जाएगा। जल्द ग्रामीणों को पक्की सड़क का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed