{"_id":"69109c45379ab2a1fe0a9d2c","slug":"ayushman-health-center-munish-is-being-run-on-the-trust-of-fourth-grade-employees-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-147791-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी के भरोसे चल रहा आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी के भरोसे चल रहा आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश
विज्ञापन
आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं। संवाद
विभाग 10 साल से चिकित्सक की नहीं कर पाया तैनाती
मरीज 20 से 50 किलोमीटर दूर इलाज करवाने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुर्गम क्षेत्र मुनिश का आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले है। बिना चिकित्सक के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए 20 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। सरकार और आयुर्वेद विभाग की अनदेखी हजारों ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश में एक दशक से चिकित्सक का पद रिक्त है। ग्रामीणों का स्वास्थ्य राम भरोसे चल रहा है। हजारों लोग घर-द्वार पर प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। वर्ष 2015 से यह केंद्र केवल चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के भरोसे चल रहा है। सरकारी उपेक्षा के चलते न तो पूर्व भाजपा सरकार और न ही वर्तमान कांग्रेस सरकार यहां की स्वास्थ्य सुविधा सुधार पाई है। कई बार जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने यह मुद्दा सरकार असैा आयुर्वेद विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मुनिश से थला, बरकल, बाहली, उरमण, जोगनी सहित मुनिश पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। इसके बावजूद सरकार की अनदेखी के चलते वे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे हैं। मुनीश पंचायत के प्रधान भजन दास, पूर्व प्रधान बसंत राम, चंद्र ठाकुर, जगत राम, हिम्मत सिंह, किशोरी लाल, विश्व रंजन सहित ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।