फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness was created in Jubbal on the resolution of drug-free society-India

Rampur Bushahar News: जुब्बल में नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प पर किया जागरूक

Thu, 25 Dec 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उप मंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। अध्यक्षता प्राधिकरण जुब्बल के अध्यक्ष शीतल गुप्ता ने की। शिविर में नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प पर जागरूक किया गया। इसके अलावा, पर्यावरण भूमंडल सरक्षण और आपदा पीड़ितों के पुनर्वास पर वक्ताओं ने वक्तव्य प्रस्तुत किए। शिविर में छात्र-छात्राओं, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। शीतल गुप्ता ने बताया कि जन सामान्य को विभिन्न विषयों पर कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आपदा पुनर्वास के विषय पर एसडीएम गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार युद्ध अभय सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता लोकिंदर शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदा के समय में सरकार किस प्रकार से नागरिकों को राहत पहुंचाती है और बचाव कार्य करती है। नशा मुक्ति के विषय पर एसएचओ चेतन चौहान, डॉ. कार्तिक, डॉ. अखिल और अधिवक्ता रितेश शर्मा ने चर्चा की। पर्यावरण संरक्षण पर वन मित्र कृतिका, अधिवक्ता निखिल रोलटा और सहायक जिला अभियोजक टेंजीन नेगी विचार प्रस्तुत किए। प्रीयांशी वर्मा और राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता बलवंत झौटा ने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed