{"_id":"6707d53f5b7af8f6f50b53ae","slug":"awareness-raised-regarding-disaster-prevention-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-123037-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में आपदा से बचाव को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में आपदा से बचाव को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
रिकांगपिओ में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते उपायुक्त किन्न
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर में आयोजित किए जा रहे समर्थ 2024 कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस कार्यशाला में प्राकृतिक आपदा के समय किए जाने त्वरित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक से 31 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में समर्थ 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रिकांगपिओ में यह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित हुई है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक आपदा की अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा के समय होने वाले जान माल के नुकसान से बचा जा सके। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न स्कूलों के मध्य आपदा से संबंधित चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्राधिकरण किन्नौर से कुलदीप नेगी और शबनम मेहता ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को आपदा संबंधी बचावों के बारे में जानकारी प्रदान की और किसी भी प्रकार की आपदा के समय दूरभाष नंबर 1077 पर संपर्क करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मचारियों सहित अन्य मौजूद रहे।