{"_id":"6ad0d289b62b45842b0a66ae","slug":"awareness-raised-against-chitta-synthetic-drugs-through-a-one-act-play-team-from-katgaon-yangpa-secures-first-place-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172539-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टे के खिलाफ एकांकी से जगाई अलख, कटगांव-यांगपा-II की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टे के खिलाफ एकांकी से जगाई अलख, कटगांव-यांगपा-II की टीम प्रथम
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
कटगांव और यांगपा-II स्कूल की संयुक्त टीम ने एकांकी नाटक प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान। स्रोत
Link Copied
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन
चिट्टे के खिलाफ एकांकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटगांव और राजकीय माध्यमिक विद्यालय यांगपा-II की संयुक्त टीम ने लगातार चौथे वर्ष प्रथम स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों की छात्राओं ने एकांकी में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं ने सफेद जहर का साया शीर्षक से प्रस्तुत एकांकी के माध्यम से चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा। सशक्त अभिनय, भावपूर्ण संवाद और प्रभावी प्रस्तुति के जरिये उन्होंने युवाओं और समाज को नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस उपलब्धि में कलाध्यापक किरण बिष्ट, डीपी मोहन नेगी और दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।