{"_id":"693ab8c417effbaf64000e2a","slug":"attempts-to-steal-from-two-temples-in-kotkhai-in-two-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-149893-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में दो दिनों में दो मंदिरों में चोरी के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में दो दिनों में दो मंदिरों में चोरी के प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई । उपमंडल कोटखाई के ओडी और धनरोटी क्षेत्रों में बीते दो दिनों के भीतर मंदिरों में चोरी के प्रयास किए गए। इससे स्थानीय लोगों में दहशत है। शातिरों ने पहले ओडी में देवता चाम्बी के मंदिर का ताला तोड़ा और उसके अगले ही दिन धनरोटी में माता तूना काली के मंदिर के दान पात्र से नकदी चोरी की। हालांकि, अभी ग्रामीणों ने पुलिस में इसकी सूचना नहीं दी है। देवता चाम्बी मंदिर के सदस्य हरदयाल धरमैईक के अनुसार चोरों को वहां से कुछ चढ़ावे की नकदी के अलावा कुछ विशेष हाथ नहीं लगा। दूसरी ओर धनरोटी गांव के निवासी हितेश शैकटा और पवन उर्फ निट्टू सबीरटा ने बताया कि माता तूना काली मंदिर के दानपात्र को तोड़कर शातिर कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी करने वाले चोर कुशल और पेशेवर प्रतीत हो रहे हैं। जिस तरह से शातिरों ने गांव के बीचोंबीच स्थित माता तूना काली मंदिर का दानपात्र तोड़ा, वह साफ दर्शाता है कि चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। दानपात्र सीमेंट और कंक्रीट के बीच मजबूती से लगाया गया था। इसे तोड़कर नकदी निकालना आसान नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों घटनाओं की पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीण देवता से अनुमति के बाद अगला कदम उठाएगे। लोग अपने स्तर पर चौकसी कर रहे हैं।