फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ATI institute inaugurated in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: एटीआई कल्पा के 11 गांवों के किसानों-बागवानों को बनाएगी सशक्त

Fri, 28 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ATI institute inaugurated in Reckong Peo
किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांगपिओ एटीआई संस्था के शुभारंभ अवर पर मौजूद मुुख्याति​थि।  स्त्रोत
विज्ञापन

रिकांगपिओ में संस्था का शुभारंभ, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन का देंगे प्रशिक्षण
हथकरघा व्यवसाय से भी लोगों को जोड़ा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में शुक्रवार को उपयुक्त तकनीक (एटीआई) संस्था का शुभारंभ हुआ। बचत भवन में एचडीएफसी बैंक के सीएसआर हैड में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संस्था के शुभारंभ पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपायुक्त ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य कल्पा विकास खंड के 11 गांवों के आदिवासी समुदायों को आजीविका विविधिकरण और मूल्य शृंखला विकास के माध्यम से किसानों-बागवानों और हथकरघा से जुड़े लोगों को सशक्त बनाना है। किसानों-बागवानों को सेब के साथ-साथ रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, हथकरघा जैसे अन्य व्यवसायों से जोड़ना है, ताकि जिले के लोगों की आय में वृद्धि हो सके। किसानों-बागवानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि इस संस्था के जरिये जमीनी स्तर पर यह कार्य सफल होगा। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान विभाग जिला किन्नौर भूपेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी, उपयुक्त तकनीक संस्था के प्रबंध निदेशक संजय बिष्ट, फल एवं संतप्ति अनुसंधान केंद्र शारबो के विशेषज्ञ डीपी भंडारी, शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक जितेंद्र कुमार, उद्यान विकास अधिकारी कपिल देव मेहता, कृषि विकास अधिकारी उत्तम देव नेगी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed