{"_id":"6266d88a5d854a468c5fa390","slug":"assitant-professor-commited-suicide-in-rampur-rampur-hp-news-sml4068224196","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज के अस्सिटेंट प्रोफैसर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज के अस्सिटेंट प्रोफैसर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विनोद कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव झमारता, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के मेकेनिकल विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे ज्यूरी पुलिस को इस बारे में सूचना मिली। इसके बाद हेड कांस्टेबल मनोज और टीम मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ और एसएचओ झाकड़ी ईश्वर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी रामपुर ने मृतक के कमरे की गहनता से छानबीन की। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। इसके मृतक ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विनोद कुमार कॉलेज परिसर के कमरा नंबर 151 में रह रहे थे। सोमवार सुबह यहां सफाई करने वाले कर्मचारियों ने उन्हे फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एसएचओ झाकड़ी ईश्वर ने बताया कि इसके बाद हमीरपुर में मृतक प्रोफेसर के परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। देर शाम परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को उतारा गया।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल ले जाया गया है। यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।