फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ashwani elected youth congress secretary

अश्वनी को सौंपी जिला शिमला युकां महासचिव की कमान

Thu, 24 Mar 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
ashwani elected youth congress secretary
नवनियुक्त जिला महासचिव अशवनी शर्मा - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जिला शिमला युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला महासचिव अश्वनी शर्मा ने नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने युवा विधायक शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, जिला शिमला अध्यक्ष रविंद्र सिंह टीनू, इंटक जिलाध्यक्ष जसवीर ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका बखूबी पालन करेंगे और अधिक से अधिक युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अश्वनी शर्मा रामपुर बुशहर के कलेडा-मझेवटी पंचायत से संबंध रखते हैं। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में पिछले 13 वर्षों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते आए हैं। इससे पूर्व युवा कांग्रेस रामपुर के संगठन महासचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में चारों ओर त्राहि-त्राहि मची है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महंगाई पर अंकुश नहीं है और ऐसी सरकार से जनता बहुत परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed