{"_id":"6947d1755032e2a4540168c0","slug":"ashish-of-sirmaur-was-made-the-president-of-the-state-chess-association-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150576-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिरमौर के आशीष बने राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिरमौर के आशीष बने राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
बैठक में आठ में से सात जिले के प्रभारियों को साैंपा जिम्मा
खिलाड़ियों को उचित मंच देने पर बल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश में शतरंज गतिविधियों को संगठित और सशक्त करने के लिए रविवार को ठियोग में राज्य शतरंज संघ का गठन किया गया। संघ के चुनाव ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नियमों के अनुरूप हुए। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव में सिरमौर के आशीष ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। ठियोग के महेंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष, संजीव ठाकुर को सचिव और चंबा के संजीवन सारस्वत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सिरमौर के सुरेंद्र ठाकुर को संयुक्त सचिव तथा ठियोग के सुनील को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के शतरंज खिलाड़ियों को अन्य राज्यों की तरह बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सचिव संजीव ठाकुर ने सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और प्रतियोगिताओं को नियमित कराने का संकल्प लिया। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के सात पंजीकृत जिला शतरंज संघों सोलन, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, चंबा और मंडी के प्रतिनिधि शामिल हुए। बिलासपुर जिला संघ चुनाव में अनुपस्थित रहा। बड़ी संख्या में शतरंज के वरिष्ठ खिलाड़ी, पूर्व पदाधिकारी और जिला संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी की भूमिका राजीव ठाकुर ने निभाई, जबकि खेल विभाग से बलबीर सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। संघ गठन को प्रदेश में शतरंज के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।