फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Arun Falta becomes Mahasu District President, BJP, Theog, Shimla

Rampur Bushahar News: अरुण फाल्टा फिर बने महासू जिला अध्यक्ष

Mon, 06 Jan 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arun Falta becomes Mahasu District President, BJP, Theog, Shimla
स्वागत रैली के दौरान नव निर्वाचित महासू जिला अध्यक्ष अरूण फाल्टा अन्य भाजपा नेतागण। संवाद
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी महासू के जिला अध्यक्ष की कमान दूसरी बार अरुण सिंह फाल्टा को सौंपी गई है। महासू जिला में ठियोग, चौपाल, रामपुर, कोटखाई और रोहड़ू मंडल शामिल हैं। ठियोग के विश्राम गृह में काफी मंथन के बाद फाल्टा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी उपस्थित रहे। चुनाव के बाद स्वागत रैली निकाली गई और शाली बाजार ठियोग में पैदल मार्च कर जनता का आशीर्वाद लिया। चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इन दिनों पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को नौ जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी कड़ी में महासू से आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा को नियुक्त किया गया है। एक पैनल कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर बनाया गया था, जिसमें प्रदेश आलाकमान की सहमति के बाद अरुण फाल्टा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित चौपाल के विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय श्याम, रोहड़ू से पूर्व चेयरमैन कृषि ग्रामीण बैंक हिमाचल प्रदेश शशि बाला और रामपुर से भाजपा पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी सहित सभी उपरोक्त नेताओं ने एक स्वर में अरुण फाल्टा के नाम को सहमति प्रदान की।




कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनौतियों का समाधान करेंगे : फाल्टा
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अरुण फाल्टा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का सहयोग लगातार हर चुनौती से लड़ने की शक्ति दे रहा है। इस समय जिला में भाजपा का एक ही विधायक है, लेकिन लोकसभा चुनाव में जिला में संगठन ने बेहतर काम किया है। आने वाले दिनों में भी सभी को संगठन में साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed