फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   arrest

मतियाना में युवक की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के मतियाना के पास शुक्रवार देर रात एक पिकअप ने नन्नी ढांक के पास टक्कर मार कर एक युवक को घायल कर दिया था। हादसे के समय होटल में रह रहा अशोक कुमार मौके पर आया तो देखा कि एक युवक घायल और एक बेसुध पड़ा हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अशोक के बयान पर मामला दर्ज करते हुए लिखा कि हादसे से पहले पम्मी और रंजीत के साथ अखिल का झगड़ा हुआ है। यह झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में आए अखिल ने दोनों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। उसके बाद घायल युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम तक पुलिस ने आरोपी युवक को मंडी जिला के करसोग से पकड़ा। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में करसोग के अखिल को गिरफ्तार किया है। साथ ही गाड़ी में मौका वारदात पर मौजूद युवक की मां व उसकी पत्नी, जिनके नाम दीपिका व रिया है, को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed