फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sale

उबादेश में सेब एकत्रीकरण केंद्र बंद, बागवानों में रोष

Wed, 06 Nov 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई। उबादेश क्षेत्र की ऊंचाई वाली ग्राम पंचायत कलबोग और रतनाड़ी में सेब सीजन समाप्त होने से पूर्व ही सेब एकत्रीकरण केंद्र बंद होने से बागवानों में रोष है। बागवानों के अनुसार सेब एकत्रीकरण केंद्र बंद होने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए सरकार सेब सीजन पूरा होने के बाद ही सेब खरीद केंद्र को बंद करे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य लायक राम औस्टा, शिमला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के उपाध्यक्ष भाग चंद चौहान, सतपाल चौहान, ग्राम पंचायत कलबोग की प्रधान पूनम डोगरा, पंचायत समिति सदस्या मंजू डोगरा, ग्राम पंचायत कलबोग के पूर्व प्रधान जय लाल धान्टा, उबादेश कांग्रेस के जोन प्रभारी प्रकाश चौहान, ज्ञान चौहान और सुनील ठाकुर ने कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब एकत्रित केंद्र खोले गए थे। सरकार ने सेब सीजन समाप्त होने से पूर्व ही बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी उबादेश क्षेत्र में ऊंचाई वाले स्थानों में लगभग दस दिनों का सेब सीजन शेष है। केंद्र बंद होने सेब घर में ही सड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में आजकल सेब के दामों में भारी गिरावट से जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब सरकार बागवानों को राहत देने की बजाय सेब एकत्रीकरण केंद्रों को बंद कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि बागवानों के हितों के देखते हुए सेब एकत्रीकरण केंद्रों को कम से कम 10 दिनों तक चालू रखा जाए। यदि सरकार केंद्रों को दोबारा चालू करने में नाकाम रहती है तो बागवानों को मजबूरन सरकार के विरोध में आना पड़ेगा। वहीं एचपीएमसी के प्रबंधक रमेश सतान ने कहा कि सेब केंद्र में सेब नहीं पहुंच रहा था। इसलिए वहां कोई कर्मचारी नहीं रखे गए। यदि सेब पहुंचता है तो दोबारा सेब खरीद शुरू कर जाएगी। लोगों की शिकायत उन्हें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed