{"_id":"5d713a268ebc3e01320283ec","slug":"apple-sale-rampur-hp-news-sml3064416152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब का आकार छोटा होने के कारण अचानक बढ़ी ट्रे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब का आकार छोटा होने के कारण अचानक बढ़ी ट्रे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। सेब सीजन में अब पैकिंग ट्रे की कालाबाजारी शुरू हो गई है। ट्रे की कमी का हवाला देकर कारोबारी सेब बागवानों से प्रति बंडल दो से तीन सौ रुपये की अधिक वसूली कर रहे हैं। सेब सीजन में बागवानों से लूट जारी है। सरकार और एपीएमसी इस लूट को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। पैकिंग सामान की कालाबाजारी से बागवानों को और चूना लग रहा है। बागवानों का कहना है कि इस बार उम्मीद से कम उत्पादन हुआ है। अब केवल चालीस फीसदी सेब ही बगीचों में बचा है। इस बार सेब का छोटा आकार होने के कारण पैकिंग के लिए छोटे आकार की ट्रे बागवानों को कम पड़ रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने ट्रे के दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। बागवान मजबूरी में खरीद कर रहे हैं।
इस संबंध में इलाके के बागवानों का कहना है कि ट्रे की ओवरचार्जिंग की जा रही है और बागवानों को इसका बिल भी नहीं दिया जा रहा है। समाज सेवी गोवर्धन चौहान का कहना है कि बागवानों से साथ हर तरफ लूट हो रही है। उन्होंने मांग की है कि ट्रे पर हो रहे ओवर चार्ज से निपटने के लिए दुकानदारों के खरीद बिल और स्टोरों की जांच की जाए। ट्रे की ओवर चार्जिंग का कोई दुकानदार बिल देने को तैयार नहीं ।
---
प्रदेश किसान संघर्ष समिति के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि मंडियों में बागवानों को आढ़ती लूट रहे हैं। अब सरकार दुकानदारों से बागवानों को लुटवा रही है। सारे नियम इस सेब सीजन में ताक पर रख दिए गए हैं। सरकार ने ट्रे पर हो रही लूट को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
---
प्रदेश फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है कि कुछ दुकानदार ट्रे सप्लाई करने वालों के साथ मिलकर बागवानों से लूट कर रहे हैं। इसकी शिकायत बागवानी मंत्री, जिला प्रशासन से की जा रही है। वीरवार को डीसी शिमला को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
---
एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने कहा कि ट्रे पर अधिक दाम वसूलने की सूचना मिली है। शीघ्र एक टीम बनाकर सभी गोदामों की जांच की जा रही है। यदि कोई दुकानदार तय दाम से अधिक वसूली करते और कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।