फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sale

बैरियरों पर बागवानों से लूट, मार्केटिंग फीस

Wed, 04 Sep 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। सरकार के लाख दावों के बाद भी बागवानों से लूट नहीं रुक रही है। बैरियरों पर बागवानों से तीन रुपये प्रति सेब पेटी मार्केटिंग फीस वसूल की जा रही है। सरकारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। नियमों के अनुसार मार्केटिंग फीस सेब के खरीदार से वसूल की जाती है। सब्जी मंडी में क्यू फार्म पर इस वसूली को दर्ज किया जाता है। इसका भुगतान सेब खरीदने वाले कारोबारी से होता है। बागवान स्वयं सेब लेकर बाहरी राज्यों की मंडियों में जाए तो उससे फीस वसूल नहीं की जाती है। बागवान को बैरियर पर उद्यान कार्ड, प्रधान या पटवारी का सर्टिफिकेट, जमाबंदी, किसान विकास पत्र की छाया प्रति दिखानी होती है। बागवानों का आरोप है कि दस्तावेज दिखाने के बाद भी बैरियर पर तैनात कर्मचारी कुछ सुनने को तैयार नहीं। बागवानों को जवाब मिल रहा है कि सरकारी आदेश उनके पास नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश से बाहर की मंडियों में बिक्री के लिए भेजे जा रहे सेब पर बागवानों से एपीएमसी तीन रुपये प्रति पेटी वसूल कर रहा है। बागवान हरी लाल चौहान, प्रमोद, सुरेंद्र सिंह, राजेश भागटा, प्रीतम चौहान ने कहा कि इस वसूली से बागवानों में रोष है।
विज्ञापन

---
फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है कि किसान-बागवानों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाता। इस मामले को पहले भी सरकार के ध्यान में लाया गया है। इस प्रकार की वसूली करने वालों पर एपीएमसी और सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव संजय चौहान ने बताया कि मंडी समिति फीस के नाम पर अवैध वसूली एपीएमसी की मिलीभगत से हो रही है। ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने मामला विधानसभा में भी उठाया। इसके बाद भी अवैध वसूली नहीं रुक रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा जिन बागवानों से वसूल किए गए रुपये वापस किए जाने चाहिए।

---
शिमला- किन्नौर विपणन समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा बागवानों से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती है। बागवानों को एक दस्तावेज के बैरियर पर दिखाना होता है। उसके बाद भी यदि कोई कर्मचारी इस प्रकार की वसूली कर रहा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed