फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sale

रोहडू की सब्जी मंडी में एक दर्जन से अधिक आढती कर रहे बिना लाईसेंस कारोबार

Fri, 02 Aug 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। बागवानों के साथ हो रहे धोखाधड़ी को रोकने के सरकारी दावों की हवा निकल गई है। रोहड़ू में सड़क किनारे दर्जनों आढ़ती बिना लाइसेंस लिए करोड़ों का सेब कारोबार कर रहे हैं। एपीएमसी उनसे बाकायदा मंडी समिति की फीस वसूल कर रही है। रोहड़ू की सब्जी मंडी में इस सेब सीजन में सौ से अधिक आढ़ती कारोबार कर रहे हैं। करीब एक दर्जन से अधिक आढ़तियों के लाइसेंस नहीं हैं। इनमें से कुछ बागवानों के पुराने डिफॉल्टर हैं। बिना लाइसेंस के कारोबार करने वाले आढ़ती सेब सीजन के लिए लोगों को निजी भूमि पर दुकानें खोल कर करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं। एपीएमसी के अधिकारी उनसे लाखों रुपये की मार्के टिंग फीस वसूल कर रहे हैं। लाइसेंस की जांच के लिए एपीएमसी के अधिकारी कृषि विभाग को अधिकृत मानते है। हालांकि नियम के अनुसार एपीएमसी ही लाइसेंस जारी करने के लिए कृषि विभाग को एनओसी जारी करता है।
विज्ञापन

अब किसान सभा इस मामले को उठाने वाली है। किसान सभा के संयोजक सुखदेव चौहान के अनुसार रोहड़ू की मंडी में दर्जन से अधिक आढ़ती बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं। बागवानों की सुरक्षा के सरकारी दावे खोखले हैं। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो बागवानों के साथ हो रही ठगी के लिए एपीएमसी के अधिकारी और सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन

रोहड़ू सब्जी मंडी में तैनात एपीएमसी की मार्केटिंग सुपरवाइजर मंजू बाला के अनुसार एपीएमसी की मंडी के भीतर सभी दुकानदारों के पास लाइसेंस है। बाहर ढारों और प्राइवेट दुकानों में जो कारोबार कर रहे हैं उनकी जानकारी नहीं है। बाहर कारोबार कर रहे आढ़तियों से मंडी समिति फीस जरूर वसूल करती है। एनओसी भी एपीएमसी जारी करता है लेकिन लाइसेेंस को कृषि विभाग बनाता है। इसलिए जांच की जिम्मेवारी कृषि विभाग की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed