फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple rate crash in panchkula parwanoo market

पंचकुला और परवाणू की मंडियों में सेब के दाम धड़ाम

Wed, 18 Aug 2021 08:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
apple rate crash in panchkula parwanoo market
पंचकुला की सेब मंडी में सेब की बोली लगा रहे आढ़ती - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। मंडियों में सेब के दाम में लगातार गिरावट होने से बागवानों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालत यह है कि सोलन, पंचकुला औरर परवाणू की मंडियों में दस दिन पहले तक साढे़ तीन से चार हजार रूपए प्रति पेटी बिकने वाले सेब के दाम अब दो हजार रुपए तक गिर चुके हैं। हल्के रंग और छोटे आकार के सेब पांच सौ रुपए से एक हजार रुपए प्रति पेटी दाम मिल रहे हैं। इसस बार अधिक पैदावार और प्रतिकूल मौसम के कारण सेब का आकार विकसित नहीं हो सका है। इस वजह से मंडियों में छोटे सेब के लिए खरीदार लगातार पीछे हटते जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सेब सीजन तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। मगर मंडियों में सेब के दाम में लगातार गिरावट होने के कारण बागवानों को साल भर बगीचों के रखरखाव और अन्य खर्चे पूरा करने की चिंता सताना शुरू हो चुकी है। ओले से खराब सेब की पेटी पांच सौ रुपए से एक हजार रुपए तक बिक रही है।
विज्ञापन

बागवान बृजलाल और ठाकुर प्रेम लाल नने बताया कि सेब की एक पेटी परवाणू सोलन और पंचकुला की मंडियों तक पहुंचाने अज्ञैर पैकिंग पर ही बागवानों का करीब चार सौ रुपए तक खर्च होता है। साल भर बगीचों में सेब की उत्पादन लागत बीस रूपए प्रति किलो तक अलग है। बीस किलो प्रति पेटी सेब छह से सात सौ रूपए बिकने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन रफ्तार पकड़ते ही शुरू हो जाती है धोखाधड़ी : हरीश चौहान
हिमाचल प्रदेश फल फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि बागवानों के साथ हर साल पीक सीजन के दौरान मंडियों में इसी प्रकार की धांधलियां होती है।
छोटे आकार का सेब पैदा हुए तो खरीदार बडे़ आकार के सेब की मांग करते हैं। जब बडे़ आकार का सेब तैयार होता तो छोटे सेब की डिमांड दी जाती है। उन्होंने कहा बागवान सेब को अच्छी तरह तैयार होने दे। कच्चे सेब को मंडियों में न लाएं।
मंडियों में इसी तरह दाम गिरते रहे तो बागवान सेब को कोल्ड स्टोर में रखने का प्रयास करें। मंडियां डिमांड और सप्लाई के आधार पर ही स्थिर हो सकती है। मंडियों में सेब की अधिक पहुंच के कारण इस प्रकार की मनमानी के खिलाफ सरकार को आवाज उठाने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को अधिक से अधिक सीए स्टोर स्थापित करने चाहिए।

पंचकुला सेब मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृज मोहन उर्फ राजू भाई का कहना है कि अच्छे सेब के दाम दो दिन से दो हजार रुपए प्रति पेटी के आसपास है। छोटे आकार और ओले वाले सेब को बेचने में कम दाम मिलने से उन्हें भी परेशानी हो रही है। पहले मंहगा सेब खरीदने के बाद अब खरीदार अधिक दाम पर सेब लेने के लिए तैयार नहीं है। फल को अधिक समय के लिए रोका भी नहीं जा सकता है। मगर उनका प्रयास रहता कि बागवानों को अच्छे दाम मिले। अब यह खरीदार पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed