फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple Growers Association speaks out in support of farmers and orchardists

Rampur Bushahar News: किसान, बागवानों के हक में मुखर हुआ सेब उत्पादक संघ

Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Apple Growers Association speaks out in support of farmers and orchardists
हाटकोटी में बैठक के दौरान हिमाचल सेब उत्पादक संघ के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत: संघ 
बैठक में एलान किया, किसानों-बागवानों के हित में आने वालोंं का होगा चुनाव में सर्मथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल सेब उत्पादक संघ की दो दिवसीय बैठकें रोहड़ू और हाटकोटी में हुई। इसमें किसानों-बागवानों और पशुपालकों ने भाग लिया और अपने मुद्दों पर चर्चा की। बैठकों में सामने आया कि खेती, बागवानी और पशुपालन से जुड़े लोगों की समस्याओं को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने आरोप लगाया कि इन अहम मुद्दों पर स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व गंभीर नहीं है। ऐसे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी पंचायतीराज चुनावों में केवल उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा, जो किसानों-बागवानों के हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करने को तैयार हों। प्रदेश सचिव संजय चौहान ने स्पष्ट किया कि समर्थन उन उम्मीदवारों को ही मिलेगा, जो किसानों-बागवानों की मांगों और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। जो उम्मीदवार सेब, दूध और सब्जियों के उचित दाम, एमएसपी और एमआईएस लागू करवाने, भूमिहीन किसानों के लिए जमीन नीति, वन अधिकार कानून लागू करने, कृषि सामग्री पर सब्सिडी और मनरेगा की बहाली जैसे मुद्दों पर ठोस पहल करेंगे। इसके अलावा बिजली निजीकरण का विरोध, बेहतर पैकिंग और कोल्ड स्टोरेज, सड़कों के जरिये सुगम परिवहन, मंडियों में शोषण रोकने और एपीएमसी कानून के सही क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। जय सिंह जेहटा और संजय घमटा ने कहा कि वे किसानों-बागवानों के हकों के लिए आगे भी मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article