फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple growers association held a meeting in Hatkoti on Tuesday

Rampur Bushahar News: अतिक्रमण हटाने की मुहिम के खिलाफ सचिवालय का 29 को घेराव

Tue, 15 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। अतिक्रमण हटाने के विरोध में सेब उत्पादक संघ ने मंगलवार को हाटकोटी में बैठक की। इस दौरान एलान किया कि 29 जुलाई को शिमला में किसानों-बागवानों के साथ मिल कर सचिवालय का घेराव करेंगे। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, संजय चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों-बागवानों का पक्ष न्यायालय में सही प्रकार से नहीं रख रही है। छोटे गरीब लोगों को भूमिहीन और बेघर किया जा रहा है। इससे पहले आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री, बागवानी मंत्री ने स्वयं मंच पर पहुंच कर बागवानों के हित में समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार भू अधिकार अधिनियम लागू करने की बात कर रही है और प्रदेश में लोगों को भूमिहीन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बगीचों में पौधों के काटने के लिए उठाए जा रहे कदम का कड़ा विरोध किया। संजय चौहान ने कहा किसानों बागवानों को अब एक जुट होने की जरूरत है। 29 जुलाई से पहले ग्राम स्तर से लोगों को सड़क पर निकलना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article