{"_id":"5dcab2788ebc3e5b7d5ccc4e","slug":"apple-fraud-orchardist-rampur-hp-news-sml313879185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा मंडी से बागवानों को नहीं मिल रहा सेब का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा मंडी से बागवानों को नहीं मिल रहा सेब का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। लंबे समय से किसानों और बागवानों को सेब का भुगतान नारकंडा सब्जी मंडी के आढ़तियों ने आज तक नहीं किया है। रामपुर, किन्नौर, आनी और ननखड़ी क्षेत्र के करीब 125 बागवानों का भुगतान अटका पड़ा है।
किसान सभा के सदस्यों के अनुसार किसानों और बागबानों के साथ कई आढ़ती ठगी कर रहे हैं, वहीं प्रदेश सरकार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। सरकार ने नारकंडा सब्जी मंडी में बिना लाइसेंस के आढ़तियों को बिठा कर रखा है जो बाद में बागवानों के पैसे लेकर फरार हो रहे हैं। नारकंडा में कई आढ़तियों ने अभी तक 125 बागवानों को सेब का लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि एसआईटी में जो केस दर्ज हैं उस पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।
किसान सभा के सदस्य राजीव, सुरेश, देवकीनंद, गुलाब और दिनेश मेहता ने बताया कि नारकंडा में आढ़ती और लदानी करोड़ों का घोटाला करके निकल जाते हैं लेकिन सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अभी तक 125 बागवानों की शिकायत उन्हें मिली है जिनका इन आढ़तियों ने पैसा नहीं दिया है। किसान सभा ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिसंबर तक इन आढ़तियों ने सेब को पैसा नहीं दिया तो प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इन बागवानों के नारकंडा आढ़तियों के पास फंसे हैं रुपये
रमेश शर्मा गांव बकनोली-दो लाख, दिवान चंद गांव टपरोग-4 लाख, प्रभुदयाल 80 हजार, ठाकुर दास खुन्नी एक लाख बीस हजार और किन्नू पंचायत के रविंद्र सहित इंद्र के 13 लाख रुपये अगस्त महीने से नहीं मिल पाए हैं।