फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple fraud orchardist

नारकंडा में किसान संघर्ष समिति ने किया 35 मिनट चक्का जाम

Mon, 23 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
apple fraud orchardist
प्रदेश सरकार और एपीएमसी के खिलाफ नारेबाजी करते किसान संघर्ष समिति और क्षेत्र के बागवान - फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। बागवानों की समस्याओं को लेकर नारकंडा में सोमवार किसान संघर्ष समिति और नारकंडा क्षेत्र के सेब उत्पादकों ने जमकर हल्ला बोला। गुस्साए बागवानों और किसानों ने प्रदेश सरकार-एपीएमसी के खिलाफ लगभग 35 मिनट तक एनएच-54 पर सांकेतिक चक्का जाम किया। इस धरना प्रदर्शन में ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागवानों का आरोप है कि नारकंडा में सबसे ज्यादा मंडी फीस जमा की जाती है, लेकिन बागवानों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। हिमाचल में फल मंडियों में सोलन और ढली के बाद नारकंडा में सबसे ज्यादा मंडी फीस जमा करने के बावजूद प्रदेश सरकार किसान-बागवानों को सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है। 2018 में नारकंडा से सबसे ज्यादा मार्केटिंग फीस जमा हुई है। नारकंडा और इसके आसपास सेब की दूसरी मंडियों में भी बागवानों को उनके उत्पाद का पैसा समय पर नहीं दिया जा रहा है। बहुत से आढ़ती किसानों और बागवानों का पैसा हड़प कर फरार हो चुके हैं। किसानों ने इसके विरुद्ध केस तक दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे बागवानों और किसानों के अनुसार नारकंडा के भीतर कुछ आढ़ती गैरकानूनी तरीके से कारोबार कर रहे हैं जिस पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रति पेटी अनलोडिंग के नाम पर 20.50 रुपये कम किए जा रहे हैं जबकि अधिनियम के मुताबिक ये 5 रुपये से अधिक नहीं वसूल जा सकता। नारकंडा और शिलारू के मध्य कुछ मंडियों की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किए जाने के बाद उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह यहां गंदगी के कारण पानी के स्रोत खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिसके लिए बागवानों और किसानों से मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है। इस मौके पर कुलदीप तंवर, रीना ठाकुर, देवकी नंद, ओमप्रकाश भारती, दयाल सिंह, जगदीश, प्रेम चौहान, दिनेश मेहता, सत्यवान पुंडीर, सुमित्रा, शीला, अंजू भारती, इंद्रा, सविता, आशा, हेमराज, सुरेश, सहित कई बागवान मौजूद रहे।

नारकंडा में किसान संघर्ष समिति और आसपास क्षेत्र के बागवानों की ओर से लगभग 35 मिनट तक एनएच-54 पर चक्का जाम किया गया। जिसके कारण शिमला और रामपुर-किन्नौर की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 12:35 से 1: 05 बजे तक किसान संघर्ष समिति और बागवानों ने पूरी तरह से चक्का जाम किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed