{"_id":"674719703e229b0da00e4729","slug":"annual-prize-distribution-ceremony-at-government-senior-secondary-school-taylor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-125511-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टेलर में नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टेलर में नवाजे मेधावी
विज्ञापन
जकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टेलर में वार्षिक पारितोषिक में रंगारंग प्रस्तुति देते छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टेलर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिक्षा और खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस समारोह में किरण पंचायत की प्रधान कविता भांटा और टेलर पंचायत की प्रधान कमला चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल मोहन ठाकुर ने सबसे पहले मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर, विशिष्ट अतिथियों और सभी अभिभावकों का स्वागत किया। मुख्यातिथि के समक्ष गत वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय पिछड़ी पंचायत में आता है। यहां संसाधनों की बहुत कमी है। अभी हाल ही में सरकार ने विद्यालय को नया भवन सुपुर्द किया है, लेकिन नए भवन में न शौचालय है और न वहां तक पहुंचने के लिए सड़क। खंड विकास अधिकारी चौपाल ने कहा कि यह चिंता का विषय है। वह विद्यालय को जल्द ही शौचालय और विद्यालय भवन के लिए संपर्क मार्ग मुहैया करवाएंगे। खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने पिछले साल वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बारहवीं कक्षा के अक्षित को प्रथम, प्रांजल को द्वितीय और रोमन को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनके अलावा ग्यारहवीं कक्षा में बबीता को प्रथम, आकृति को द्वितीय, नवीन को तृतीय, दसवीं कक्षा में निवेश को प्रथम, कृष को द्वितीय, तवेश चौहान को तृतीय, नौवीं कक्षा में रितिका को प्रथम, आयुष को द्वितीय, कृति को तृतीय, आठवीं कक्षा में अक्षिता को प्रथम, हर्षित को द्वितीय, जिया को तृतीय, सातवीं कक्षा में श्रुति को प्रथम, यादक्ष को द्वितीय, किंजल को तृतीय, छठी कक्षा में कैलाश प्रथम, आदर्श द्वितीय और सलोनी को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
विद्यालय के बच्चों ने स्वागत नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, गुजरात का गरबा, सिरमौरी नाटी और ठोडा नृत्य पेशकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब वाहवाही बटोरी। मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि इस समय हिमाचल नशे के दलदल में फंस रहा है, इसलिए युवाओं को इस बुराई से बचना होगा। उन्होंने बच्चों को बहुत सारी प्रेरक कविताएं भी सुनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैदी भूपेेंद्र झकटा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टेलर कपिल मोहन ठाकुर, प्रधान पौड़िया तपेंद्र मोहन शर्मा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कृषक संघ के मीडिया प्रभारी रमेश चौहान, सेवानिवृत्त प्रवक्ता डीआर. चौहान, पंचायत निरीक्षक पन्नालाल चौहान , मोहनलाल चौहान, बलबीर चौहान, रामलाल चौहान और अजय कलसाइक आदि मौजूद रहे।