फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   annual function of school

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन

Fri, 24 Nov 2023 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
रूसलाह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूसलाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मधावियों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती बंदना से की। प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने छोटा सा दिल है मेरा गाने पर नृत्य किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, किन्नौरी, सिरमौरी लोकनृत्य पेश किया। छात्रों ने पर्यावरण पर आधारित नाटक महाराज प्रदूषण का मंचन किया। मंच संचालन दिनेश गजटा और सुनील रनैक ने किया। कार्यवाहक प्रिंसिपल सुशील दफराईक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। रजनीश किमटा ने आश्वासन दिया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में श्रेष्ठ स्कूल कैंपस रूसलाह में शीघ्र बनेगा। विशिष्ठ अतिथि केवल राम धनाईक ने 21 हजार, मोहन किरना ने 11 हजार, प्रधान ग्राम पंचायत पुजारली राजिंद्र कलसाइक व उपप्रधान रूसलाह अंकुश खमटा ने 11 हजार रुपये की धनराशि स्कूल को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed