फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual function in Competition Zone Senior Secondary School, students danced to the plays of Arun Justa and Suresh Sharma

Rampur Bushahar News: कंपीटिशन जोन वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला में वार्षिक समारोह, अरुण जस्टा और सुरेश शर्मा की नाटियों पर झूमे छात्र

Thu, 20 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Annual function in Competition Zone Senior Secondary School, students danced to the plays of Arun Justa and Suresh Sharma
वा​र्षिक समारोह में  रंगारंग प्रस्तुति देते कंपीटिश्न जोन रोहडू के छात्र छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहडू।
कंपीटिशन जोन वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला रोहड़ू में वीरवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोक गायक अरुण जस्टा और जूनियर नाटी किंग सुरेश शर्मा ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में रोहड़ू के विधायक और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्रक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्रों ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ वार्षिक समारोह का आगाज किया। उसके बाद मुख्य अतिथि और मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल चेयरमैन कुंदन शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमेन कुंदन शर्मा ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना उनका लक्ष्य है। समारोह में कार्यक्रम में लाेक गायक अरुण जस्टा और नाटी किंग के नाम से मशहूर सुरेश शर्मा ने मंच से खूब समां बांधा। दोनों की नाटियों पर कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने भी नाटी डाली। अरुण जस्टा ने मूलेमलाईया बोलो बामनिया से शुरुआत की। उसके बाद मुंदे लागो लाशडो तेरो, जिंदगी ना कटूंगी तेरी जूरिए, बौलदा आणा रौगूदासा सहित कई पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद सुरेश शर्मा ने कई पहाड़ी व फिल्मी गीतों पर दर्शकों नचाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीपीएस मोहनलाल ब्राक्टा ने छात्रों को जीवन में शिक्षा के महत्व व संस्कार युक्त शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंच का संचालान मुनीश नंदन ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी, छात्रों के अभिभावक स्कूल के शिक्षक व अन्य कई मेहमान उपस्थित थे।

वार्षिक समारोह में  रंगारंग प्रस्तुति देते कंपीटिश्न जोन रोहडू के छात्र छात्राएं

वार्षिक समारोह में  रंगारंग प्रस्तुति देते कंपीटिश्न जोन रोहडू के छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed