{"_id":"674d947a94e33306f5037b6e","slug":"annual-function-at-namhong-school-ani-kullu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-125799-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा और खेल में अव्वल छात्र किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा और खेल में अव्वल छात्र किए सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल एंव प्राथमिक पाठशाला नमहोंग के संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण
नम्होंग स्कूल में वार्षिक समारोह, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला नम्होंग ने संयुक्त रूप से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में स्थानीय नम्होंग पंचायत के प्रधान उत्तम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वार्षिक समारोह के दौरान आयोजक स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने शिक्षा सहित खेल और अन्य गतिविधियों का ब्योरा रखा। इस दौरान कक्षा एक से लेकर दसवीं कक्षा तक शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और अपने बच्चों को मंच पर इनाम पाते देखकर उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी। इसके अलावा खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान और कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। स्कूल प्रबंधन कमेटी, ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि के साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष रिटायर प्रवक्ता राम सिंह ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों की प्रशंसा की और विद्यालय की ओर से बताई गई मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धन्यवाद अभिभाषण के साथ किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, गैर शिक्षकों सहित एसएमसी ने अहम भूमिका निभाई।