{"_id":"691094fe2608f0bfa70fb01c","slug":"annie-school-will-represent-the-state-in-musical-performances-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-147738-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वाद्य वादन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा आनी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वाद्य वादन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा आनी स्कूल
विज्ञापन
पारंपरिक वाद्य वादन में राज्य स्तर पर विजेता रही पीएमश्री आनी स्कूल की टीम । स्रेात : स्कूल प्र
चंबा में आयोजित कला उत्सव एवं रंगोत्सव में पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। चंबा में आयोजित कला उत्सव एवं रंगोत्सव में पीएम श्री पाठशाला आनी ने पारंपरिक वाद्य वादन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर पुणे में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पाठशाला ने बीते वर्ष भी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए भोपाल (मध्य प्रदेश) में भाग लिया था।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। पाठशाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
कुल्लू के शिक्षा उपनिदेशक देशराज, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ठाकुर, प्रधानाचार्य डाइट सुरेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान, खंड परियोजना अधिकारी आनी जवाहर ठाकुर ने स्कूल प्रशासन और विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
जिला कुल्लू के समन्वयक डॉ. चमन प्रकाश और विद्यालय शिक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, प्रवक्ता श्यामानंद, इंद्र ठाकुर, डोला राम, कुंदन शर्मा, गोविंद ठाकुर, अधीक्षक दिग्विजय चौहान, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर सहित सभी शिक्षकों और एसएमसी कार्यकारिणी सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को बधाई दी।