फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   anni fair started with shobha yatra

शोभायात्रा के साथ आनी मेले का आगाज

Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
anni fair started with shobha yatra
देव आस्था का प्रतीक जिलास्तरीय आनी मेला रविवार से हुआ शुरू। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय ऐतिहासिक आनी मेले के शुभारंभ पर निकली देवताओं की भव्य शोभायात्रा में देवताओं के कारकुन और देवलुओं ने भाग लिया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुनों से पूरा आनी भक्तिरस में डूब गया। चार दिवसीय आनी मेले में शमशरी महादेव, पनेउई नाग, कुलक्षेत्र महादेव, देहुरी नाग और ब्युंगली नाग देवता के आगमन से मेले का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व सभी देवताओं की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मेले के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दो वर्ष के बाद आनी में जिला स्तरीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेेले के पहले दिन आदर्श विद्यालय आनी, कन्या विद्यालय आनी, सरस्वती विद्या मंदिर आनी, हिमालयन मॉडल स्कूल और एसडीए मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विधायक किशोरी लाल सागर ने विभिन्न विभागों की लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिला स्तरीय आनी मेला करीब 132 साल पुराना है। तत्कालीन राजा हीरा सिंह ने आनी में क्षेत्रीय देवी-देवताओं के आदेशों के बाद मेले की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed