{"_id":"627a9c3124fab277326a26e4","slug":"anni-fair-clebreted-rampur-hp-news-sml4084095129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिमला रे तेरे होटले... पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिमला रे तेरे होटले... पर थिरके लोग
विज्ञापन
आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोक गायक कुलदीप शर्मा।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी लोक गायकों ने जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों पर दर्शक जमकर झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा लोक गायक रमेश ठाकुर, सतीश, विक्की और पाल सिंह भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
लोक गायक कुलदीप शर्मा ने गुरु वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने दरोगा जी, देखना मैचो रा, रूमतीये, लगा रेडियो, शिलुये, राम जाने दिल का नशा नहीं आया, बिमला रे तेरे होटले और रोहडू जाना मेरी आमिये जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोक गायक रमेश ठाकुर ने छाता भुला तेरे घरा रे टाले सहित कई पहाड़ी नगमों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सुकेती नाटी किंग पाल सिंह ने बांका लागा सुकेतलिये समेत कई गीत गाकर युवाओं को खूब नचाया।
इससे पूर्व सांस्कृतिक संध्या में गीता भारद्वाज, काकू चौहान, राकेश शर्मा, मोहन गुलेरिया और सुरेश शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में रामपुर प्रोजेक्ट के जीएम मनोज कुमार और अनामिका कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरसा देवी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, अनुपमा सिंह, हमेश्वरी जोशी, विनोद चंदेल, स्वतंत्र कुमार, धर्मपाल, हरि चंद और वर्षा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।