फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anger expressed over delay in development work in Aani

Rampur Bushahar News: आनी में विकास कार्यों में देरी पर जताया रोष

Tue, 25 Mar 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over delay in development work in Aani
आनी में बीडीसी की बैठक में वि​​भिन्न विभागों के अ​धिकारी और बीडीसी सदस्य वि​​भिन्न मुददों को ल
पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और शिक्षा के मुद्दे गरमाये
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग की योजनाओं के समय रहते पूरा न होने पर जताई चिंता

खस्ताहाल नगान-श्वाड-राणाबाग मार्ग, आनी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर रोष


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। पंचायत समिति आनी की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और शिक्षा के मुद्दे गरमाये और विकास कार्यों में देरी पर रोष जताया। पंचायत समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का समय पर जनता को लाभ न मिलना चिंताजनक है। संबंधित विभागों को समय रहते योजनाएं तैयार कर जनता को लाभ पहुंचाना चाहिए। बैठक में आनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत सदस्य मुखर हुए। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर ने की। बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा, मनरेगा शेल्फ के कार्यान्वयन और कई प्रशासनिक व विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। आनी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद न भरने और अस्पताल में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई। बीडीसी सदस्य पूर्ण शर्मा ने कुंईर से टकरासी बिश्लाधार उठाऊ सिंचाई योजना के चार साल बाद भी पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकारें जनता की सुविधा के लिए योजना तो दे देती हैं, लेकिन बाद में ये योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाती हैं। आनी में ऐसी कई योजनाएं लटकी हुई हैं। पलेही पंचायत में कुर्पण खड्ड से पेयजल एवं सिंचाई की व्यवस्था पर चर्चा की गई । दलाश, टकरासी, बैहना और बिशलाधार क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। आनी से खुड्डीजल होते हुए बंजार बस सेवा को लेकर लोक निर्माण विभाग को सड़क पासिंग का सुझाव दिया। इसके अलावा एनएच-305 में छांवटी से आनी तक खस्ताहाल सड़क पर पैचवर्क कार्य की जानकारी साझा की गई। लगौटी स्कूल में छत और सुरक्षा दीवार लगाने के लिए सुझाव पेश किए गए। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अध्यक्षा विजय कंवर ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, तो उनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। बैठक में बीडीओ राजेंद्र सिंह, पीआई पूर्ण चंद ठाकुर, सब पीआई चुनी लाल, सदस्य रमिला, आशा, आशा देवी, जोत राम, आत्मा राम, हरदयाल, पूर्ण शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed