फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   An overhead bridge will be constructed in Rampur at a cost of Rs. 2.5 crore

Rampur Bushahar News: रामपुर में ढाई करोड़ से बनेगा ओवरहेड ब्रिज

Fri, 05 Sep 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
An overhead bridge will be constructed in Rampur at a cost of Rs. 2.5 crore
एनएच पांच से पदम छात्र स्कूल रामपुर ओर बनने वाली ओवरहैड ब्रिज का डिजाईन बनकर तैयार
हजारों राहगीर एनएच पर आवाजाही करने में झेल रहे परेशानी, कई बार हो चुके हादसे
विज्ञापन

एनएचएआई ने ओवरहेड ब्रिज के लिए तैयार किया डिजाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में बढ़ती ट्रैफिक परेशानी का सबब बन गई है। शहर के मध्य से गुजर रहे नेशनल हाईवे-पांच पर पैदल सफर करना हमेशा खतरे भरा बना रहता है। जल्द ही शहर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। खासकर, हजारों स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। रामपुर में ओवरहेड ब्रिज बनाए जाएंगे। शहर में मिनी सचिवालय से लेकर पुराने बस अड्डे तक का सफर काफी जोखिमभरा बना हुआ है। ओवरहेड ब्रिज के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डिजाइन तैयार कर दिया है। जल्द ही शहरवासियों को शिमला की तर्ज पर ओवरहेड ब्रिज का लाभ मिलेगा। शहर के लोगों को ब्रिज लगने के बाद खतरों के साये में आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। एनएचएआई ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की बजट से डीपीआर और डिजाइन तैयार कर दिया है। इस ब्रिज को बनाने के लिए एसडीएम अमरेंद्र सिंह हर्ष ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द सभी औपचारिकताओं को पूरी करके काम शुरू किया जाए ताकि बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी न हो। इस ओवरहेड ब्रिज के बनने से एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों को भी कार्यालय पहुंचने में लाभ मिलेगा। उधर, एनएचएआई के सहायक अभियंता रामपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि एसडीएम के आदेशानुसार डीपीआर और ओवरहेड ब्रिज का डिजाइन तैयार कर दिया है। अभी पदम छात्र स्कूल प्रबंधन से एनओसी नहीं मिली है। एनओसी मिलने के बाद सारी औपचारिकताओं पूरी करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article