फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   amarujala shiksha abhiyan in rampur

अमर उजाला शिक्षा अभियान : स्कूल खुलते ही तनाव गायब, ऑफलाइन परीक्षाओं से विद्यार्थी खुश

Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

स्कूल प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को तनाव और मानसिक तनाव से बाहर निकालने के लिए खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों की लेखन और पठन की क्षमता को विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
amarujala shiksha abhiyan in rampur
अमर उजाला शिक्षा अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर उपमंडल के स्कूलों में कोरोना महामारी को लेकर चल रहीं बंदिशें हटने के बाद स्कूल खुल गए हैं। इससे विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं। निचले क्षेत्रों में अब परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। खासकर कई दुर्गम क्षेत्रों में सिग्नल की दिक्कत के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को तनाव और मानसिक तनाव से बाहर निकालने के लिए खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों की लेखन और पठन की क्षमता को विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल खुलने के बाद बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए रामपुर में आए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


बारहवीं कक्षा की छात्रा हिमांशी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान दो साल तक ऑनलाइन पढ़ाई हुई। इससे विद्यार्थियों को कई प्रकार की दिक्कतें पेश आईं। लगातार मोबाइल चलाने से उंगलियों और सिर में दर्द बढ़ने लगा था। इसके अलावा कई अन्य परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा था। अब स्कूल खुलने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं कक्षा छात्रा निताशा ने बताया कि पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद थे। इस वजह से विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। नियमित कक्षाएं नहीं चलने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। अब नई व्यवस्था के तहत स्कूल खुलने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। उन्होेंने कहा कि अब पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर परीक्षाओं में अच्छा परिणाम लाने की कोशिश है।

छात्रा आस्था ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफलाइन पढ़ाई में काफी अंतर है। ऑफलाइन पढ़ाई से ही शिक्षा का नींव मजबूत होती है। कक्षा में अपने सहपाठियों के साथ बैठकर पढ़ाई करने में मन लगता है। ऑनलाइन पढ़ाई में यह माहौल नहीं मिल पाता था। स्कूल बंद होने से बच्चों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा था।

छात्र राहुल ने बताया कि दो साल तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करना काफी मुश्किल था। कई बार सिग्नल गुल होने से पढ़ाई करने में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल खुलने के बाद नियमित कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थी काफी खुश हैं। स्कूल बंद होने से खेलकूद के प्रति हमारा रुझान कम हो गया था। विद्यार्थियों के लिए सुनहरे भविष्य के लिए स्कूलों में नियमित कक्षाएं ही बेहतर हैं।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पद्म छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पिछले दो सालों से कोविड-19 के कारण स्कूल बंद रहे। ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में मानसिक दबाव और चिड़चिड़ापन अधिक दिख रहा था, लेकिन ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने से सभी छात्र और छात्राओं में उत्साह का माहौल है। स्कूलों में सुबह के समय प्रार्थना सभाओं का होना भी जरूरी है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को तनाव दूर करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने छात्रों के परिजनों से अपील की कि बच्चों को समय पर सोने दें और सुबह जल्दी उठने के लिए भी सख्ती न बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed