{"_id":"62c85dae722cb8131643c147","slug":"amarujala-abhiyan-health-rampur-hp-news-sml414617076","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: बूस्टर डोज जरूर लगवाएं, परिवार और समाज को कोरोना से बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: बूस्टर डोज जरूर लगवाएं, परिवार और समाज को कोरोना से बचाएं
Sat, 09 Jul 2022 01:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
देश दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना संक्रमण के फैलने का समय करीब तीन वर्ष से अधिक हो गया है, लेकिन अभी भी संक्रमण का खतरा बरकरार है। अब फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने लगा है। ऐसे में लोग वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करें। संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगवाकर परिवार और समाज को सुरक्षा कवच दें।
विज्ञापन
रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के युवाओं ने लोगों से बूस्टर डोज लगाने की अपील की है। युवा वर्ग समाज को जागरूक करने के लिए आगे आया है। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवा कोच एवं क्रिकेटर दयाल कायथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज अवश्य लगाएं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दें।
विज्ञापन
सेफ फाउंडेशन के अध्यक्ष पथिक मेहता ने बताया कि संस्था ने रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में युवाओं और ग्रामीणों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण के भ्रम से बचने की सलाह दी जा रही है।
युवा क्लब अध्यक्ष दलोग एवं शिक्षक ललित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बूस्टर डोज को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। क्लब द्वारा ग्रामीणों को बूस्टर डोज लगवाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी से बूस्टर डोज लगवाने का आह्वान किया।
युवा हर्ष ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए युवा वर्ग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। समाज और देश को संक्रमण मुक्त बनाने में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।