{"_id":"62c9d5e23b069c544347228f","slug":"amar-ujala-svasrhya-abhiyan-rampur-rampur-hp-news-sml4147343142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना के बचाव के बूस्टर डोज लगवाएं, लोगों को भी करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना के बचाव के बूस्टर डोज लगवाएं, लोगों को भी करें प्रेरित
विज्ञापन
शिक्षक पोविन्द्र चौहान
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि बूस्टर डोज लगवाने से न घबराएं। उन्होंने कहा कि अपनी और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। इसके साथ ही चिकित्सकों ने लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि आनी में 15-18 वर्ष के आयु वर्ग ने 90 प्रतिशत और 19 वर्ष के बच्चों का 90 प्रतिशत तक टीकाकरण हो चुका है। 12-14 वर्ष के 94 फीसदी बच्चों ने टीकाकरण करवा लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वह कोरोना से बचाव के लिए स्वयं सामने आकर टीकाकरण करवाएं।
आम जनता एहतियातन कोरोना की बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने पहले भी कोरोना टीकाकरण में भरपूर सहयोग दिया है। अब बूस्टर डोज में भी लोग सहयोग करें।
विज्ञापन
तरजीव, सहायक लोक संपर्क अधिकारी, आनी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बूस्टर डोज लगवाना बेहद जरूरी है। बूस्टर डोज कोरोना से बचाव के लिए रामबाण हथियार है। अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए हमें इसके लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. यशपाल राणा, चिकित्सक
लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए। इसके अलावा लोगों को कोविड नियमों का भी पाहन करना चाहिए। इससे ही हम एक दूसरे की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं।
डॉ. ललित, चिकित्सक
जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, वे दूसरी डोज के नौ माह बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज प्राप्त करने के पश्चात इसे जरूर लगवाएं। यह आपके परिवार और समाज के लिए हितकारी है।
डॉ. अभिनय चौहान, चिकित्सक
कोरोना संक्रमण से समाज को बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लगवाएं, ताकि देश और समाज कोविड मुक्त हो सके। इसके साथ ही लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
पोविंद्र चौहान, शिक्षक

डॉ अभिनय चौहान- फोटो : RAMPUR-HP

डॉ ललित- फोटो : RAMPUR-HP

डॉ यशपाल राणा- फोटो : RAMPUR-HP

तरजीव- फोटो : RAMPUR-HP