रोहड़ू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला में पूर्व छात्रों ने बैठक की। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य परम देव शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति से लड़ने के लिए स्कूल प्रशासन का सहयोग करना था। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और मिलकर विद्यालय की बेहतरी के लिए कार्य करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जांगला स्कूल की बेहतरी के लिए पूर्व छात्र सहयोग करेंगे। साथ ही निर्णय लिया कि आगामी बैठक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगी, जिसमें ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। विद्यालय की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। बैठक में प्रताप शर्मा, उत्तम चंद, राजेश ठाकुर, चैन राम, विनोद चौहान, ईश्वर देव शर्मा, डीबन लाल, ब्रह्मदेव शर्मा, अनूप कुमार, रामसेन, राजीव ठाकुर, सतीश शर्मा, जसवंत सिंह, सुनील कुमार, यशवंत कल्याण, जनक राज शर्मा, प्रदीप तेजवान, विक्रम पाल, शिशुपाल, संजीव चौहान, यशपाल शर्मा, महेंद्र सिंह, कुलदीप सूद ने भाग लिया ।