{"_id":"6a785abbe7a48cb5470dcc60","slug":"alto-car-plunges-into-100-meter-gorge-one-dead-one-injured-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166824-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ऑल्टो कार 100 मीटर खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ऑल्टो कार 100 मीटर खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
. बागीपुल में देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
. घायल व्यक्ति का निरमंड अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के बागीपुल में देर रात को शलूरी नाले में एक ऑल्टो कार एचपी 35-1070 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। हादसे के समय कार में दो व्यक्ति सवार थे। कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को रात करीब 1:30 बजे खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अमृत लाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। अमृत लाल पेशे से मोटर मेकेनिक थे। दूसरे घायल व्यक्ति का निरमंड अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने से हादसा होना बताया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक आनी राजीव मेहता ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक घायल है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस हादसे की विस्तृत छानबीन कर रही है।