{"_id":"6a99527da692b2e07e00c239","slug":"also-qualified-for-the-national-taekwondo-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168785-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वंदित कनैन ने जिला और राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वंदित कनैन ने जिला और राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
वंदित कनैन ने जिला और राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक। स्रोत : जागरूक प
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के छात्र वंदित कनैन ने दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा प्रथम के छात्र वंदित ने 18 किलोग्राम भार वर्ग की क्योरोगी (लड़ाई) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। इस शानदार उपलब्धि के दम पर वंदित ने अब राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वंदित कनैन की इस सफलता का श्रेय उनके कोच शिव सिंह को जाता है, जिनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। वंदित कनैन मूल रूप से तहसील ननखड़ी के कंदरेड़ी गांव के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी, प्रशिक्षण अकादमी और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वंदित की इस सफलता ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे रामपुर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। कम उम्र में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीतने वाले वंदित अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।