फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allegations of illegal parking fee collection from vehicles in Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड में वाहनों से पार्किंग की अवैध वसूली के आरोप

Sun, 16 Aug 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)।
विज्ञापन

निरमंड में नगर पंचायत के नाम पर वाहनों की पार्किंग पर अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। मोहन भारती निवासी ठारला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग निरमंड के कार्यालय एवं नगर पंचायत निरमंड के गेट के पास सड़क के किनारे उन्होंने गाड़ी को मात्र 15 मिनट के लिए पार्क किया। यहां पर बिकू सोनी नाम के व्यक्ति ने उनसे 50 रुपये की वसूली नगर पंचायत निरमंड के नाम पर की। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत निरमंड के नाम पर वाहनों की पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से इस वसूली पर रोक लगाने की मांग उठाई है। उधर, इस मामले में नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष सपना शर्मा और उपाध्यक्ष कौशिक कौशल ने बताया कि जिस स्थान पर गाड़ी पार्क की गई है। यह जगह नगर पंचायत निरमंड के अधिकार क्षेत्र में आती है और सभी वाहनों से 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक घंटे के हिसाब से लोडिंग-अनलोडिंग का शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed