फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allegations of breaking BMS Choupal

नेरवा में आयोजित बैठक गैर कानूनी बीएमएस चौपाल को तोड़ने आरोप

Sun, 13 Mar 2022 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Allegations of breaking BMS Choupal
हाटकोटी में कर्मचारी संगठनों में बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन डोगरा - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहड़ू) भामसं चौपाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में आईपीएच कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम लाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल, सचिव रंजना डोगरा, चौपाल मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल दत्त व सचिव भीम सिंह चौहान ने नेरवा में की गई बैठक को गैरकानूनी करार दिया है। उन्होंने इस प्रकार के कदम की कड़ी निंदा की है। कहा कि ऐसी गतिविधियां चौपाल भामंस को तोड़ने का षडयंत्र है। इस मामले को भामसं में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरवरी में महामंत्री का संदेश मिला था कि जम्मू बैठक में फैसला हुआ है कि 50 मंडल गठित होंगे। 20 फरवरी को उन्होंने सभी को सूचना देकर चौपाल में मंडल अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में चौपाल मंडल का गठन किया। अब उसे ही खत्म करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि महामंत्री बाएं कि उन्होंने एक भी सदस्य कब बनाया और उनके सिविल सप्लाई का कोई सदस्य भी नहीं जुड़ा । जब से हिमाचल में नई कमेटी बनी, हर कर्मचारी यूनियन में गुटबाजी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

आईपीएच कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम लाल शर्मा ने बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री से हिमाचल में लगातार हो रही तानाशाही, अनुशासनहीनता, गुटबाजी और यूनियनों को तोड़ने की हो रही साजिशों पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed